आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सड़क पर ऑटो-ई रिक्शा का कब्जा, मझोला चौराहे पर हर दिन लग रहा जाम
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jun, 2026
मझोला (पीलीभीत)। नगर पंचायत मझोला में अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे और आधी सड़क घेरकर खड़े किए जा रहे ऑटो व ई रिक्शा वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथों पर पहले से ही फल, चाट और सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है। वहीं ऑटो और ई रिक्शा चालक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
पुलिस चौकी के समीप स्थित यह चौराहा सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है। इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन जाने वाला मुख्य रास्ता भी गुजरता है, जहां हर समय पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जाम और सड़क पर अव्यवस्था के कारण आए दिन वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति बनती रहती है। हाल ही में इसी वजह से दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना भी सामने आई थी। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
नगरवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने और सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







