आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
इटावा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार; दो के पैर में लगी गोली
- दैनिक लोक भारती
- 09 Jun, 2026
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों ने रोकने का इशारा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए बदमाशों का पीछा किया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हाल ही में हुई एक चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है ताकि अन्य मामलों में उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
"इटावा में पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार"
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







