आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जागृति शुक्ला मामले में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, हत्यारों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
- दैनिक लोक भारती
- 09 Jun, 2026
कानपुर। युवा अधिवक्ता जागृति शुक्ला की मौत के मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा अधिवक्ताओं और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं और उनके परिवारों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उनका आरोप था कि कई मामलों में बार संघों को सूचना दिए बिना अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की जाती है और उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुई युवा अधिवक्ता जागृति शुक्ला समेत अन्य लोगों पर अस्पताल में कथित रूप से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल जागृति शुक्ला की बाद में मौत हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी की गई।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को सौंपे गए ज्ञापन पर उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिवेदन को आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
इस दौरान पूजा गुप्ता, अनिल दीक्षित, प्रीति त्रिपाठी, एस.डी. सिंह, संजीव कपूर, गौरव शुक्ला, शिवम गंगवार, साजिद खान, मोहित शुक्ला, नवनीत पांडेय, राकेश सिद्धार्थ, अनूप गुप्ता, रिजवान अली, आयुष शुक्ला, चैतन्य जायसवाल, इंद्रेश मिश्रा और वीर जोशी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
जागृति शुक्ला केस: अधिवक्ताओं ने की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







