आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पहले रचाई शादी, फिर एक ही दुपट्टे से दी जान! पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव मांग में सिंदूर, नीचे मिला श्रृंगार का सामान; पुलिस जांच में जुटी
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jun, 2026
सीतापुर जिले के नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। रामपुर खेवटा गांव के बाहर आम के एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव एक ही दुपट्टे से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को युवती के परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे थे। उसी रात युवती घर से लापता हो गई। जब परिजनों ने युवक के बारे में जानकारी की तो वह भी घर पर नहीं मिला। इसके बाद दोनों परिवारों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक आम के पेड़ से दोनों के शव लटकते देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर युवती की मांग में सिंदूर भरा मिला, जबकि पेड़ के नीचे बिंदी समेत अन्य श्रृंगार का सामान पड़ा हुआ था। इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों ने पहले विवाह किया और फिर आत्मघाती कदम उठा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार युवती की शादी किसी अन्य स्थान पर तय हो चुकी थी और उसका तिलक कार्यक्रम भी हो चुका था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक दबाव और सामाजिक परिस्थितियों के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मिश्रिख, थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
पहले रचाई शादी फिर दी जान! एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका | Sitapur News
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
नीट 2026 में हासिल की शानदार सफलता
- दैनिक लोक भारती
- 18 Jul, 2026

ई_पेपर







