आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुब्रतो कप फुटबॉल के फाइनल में परतावल ने सिसवा को पेनाल्टी शूटआउट में हराया।
- दैनिक लोक भारती
- 07 Jul, 2026
घुघली, महराजगंज। घुघली नगर स्थित डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार आयोजित सुब्रतो कप अंडर-17 बालक जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा के बीच खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ में सिसवा की टीम ने एक गोल किया, जबकि परतावल ने दो गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में सिसवा ने एक और गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया। इसमें पंचायत इंटर कॉलेज ने पांच में पांच गोल दागे जबकि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम केवल तीन गोल ही कर सकी। इस प्रकार परतावल ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक सीख और अनुशासन का महत्व होता है। शासन के निर्देशानुसार माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित होती रहेंगी।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम बहादुर ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान भाईचारे, अनुशासन और सौहार्द का प्रतीक होता है, जहां खिलाड़ी जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगेंद्र प्रसाद, संजय रंजन, अजय कुमार श्रीवास्तव, नबी हसन, अरविंद दुबे, दिवाकर नाथ तिवारी, अंकित शुक्ला, रामाज्ञा शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







