आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दुर्घटना में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान जारी
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jul, 2026
अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे है। परिवहन विभाग के आलावा भी आईआईटी मद्रास के सहयोग से संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सोमवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सुरक्षित सड़क व्यवहार की भावना विकसित करना तथा सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप देना है।
डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, टांडा के विद्यार्थियों ने जुबेर चौराहा, टांडा, तक्षशिला एकेडमी, लोरपुर ताजन के विद्यार्थियों ने शहजादपुर फाटक तिराहा, रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी, जलालपुर के विद्यार्थियों ने रामलीला मैदान, जलालपुर, न्यू लाइट नर्सरी स्कूल, सिकंदरपुर के विद्यार्थियों ने लोरपुर चौराहा (सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के समीप), ग्लोबल विजडम स्कूल, अकबरपुर के विद्यार्थियों ने शिव बाबा धाम, डालमिस एन.टी.पी.सी. स्कूल, टांडा के विद्यार्थियों ने एनटीपीसी प्लांट गेट, रजत पब्लिक स्कूल, सैदपुर के विद्यार्थियों ने सर्विस रोड, ताराबुद्द मार्ग, आर.पी.आर.एन. पब्लिक स्कूल, रामपुर सकरवारी के विद्यार्थियों ने शिवरा नाली चौराहा, दोस्तपुर रोड पर, ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल, टांडा के विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज, सैदपुर के सामने, सेंट पॉल्स स्कूल, अकबरपुर के विद्यार्थियों ने गांधी आश्रम ओवरब्रिज के नीचे, तथा डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस चौकी, शहजादपुर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदार सड़क व्यवहार अपनाने का प्रभावी संदेश दिया।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। डी.ए.वी. अकादमी, टांडा, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, टांडा, रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी, जलालपुर तथा न्यू लाइट नर्सरी स्कूल, सिकंदरपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार कर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सुरक्षित सड़क व्यवहार का संदेश दिया। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।अभियान के अंतर्गत विगत तीन दिनों से जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान भी निरंतर संचालित किया जा रहा है।
यातायात पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा नशे की अवस्था में वाहन संचालन से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







