आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पुलिस मुठभेड़ में चोरी की योजना बना रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 21 Jul, 2026
पुलिस ने तमंचा खोखा कारतूस जिंदा कारतूस चोरी के कुल 32200 रुपए घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन चोरी की घटना में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण किया बरामद
अमेठी ।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना गौरीगंज पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पिकअप वाहन से रोहसी खुर्द से टीवी टावर जाने वाली रोड पर रेकी करते हुए घूम रहे हैं ।
पुलिस टीम द्वारा रोहसी खुर्द गांव के पहले टीवी टावर के पास पहुंचकर देखा गया कि 1 पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ी हुई है पुलिस टीम को आता देख पिकअप सवार सभी व्यक्ति भागनें लगे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करने पर उनमें से 1 व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया ।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग करने पर 1 अभियुक्त घायल होकर गिर गया तथा अन्य 3 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर घायल अभियुक्त ने अपना नाम अख्तर हुसैन उर्फ राजू पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम संपतपुर मजरे गुवावां थाना गौरीगंज जनपद अमेठी बताया जिसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर व 9,000/- रुपये बरामद हुए, पिकअप ड्राइवर दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम दद्दन प्रसाद वर्मा पुत्र रामनरायण वर्मा निवासी पूरे भगीरथ मजरे शाहपुर थाना जामो जनपद अमेठी बताया जिसके कब्जे से 7,700/- रुपये बरामद हुए, तीसरे ने अपना नाम मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू पुत्र सुबराती निवासी मुण्डका जोधपुर मजरे रामपुर नौरंगाबाद थाना जामो जनपद अमेठी बताया जिसके कब्जे से 8,000/- रुपये बरामद हुए तथा चौथे ने अपना नाम तेजबहादुर पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पूरे प्रसाद सिंह मजरे बरौलिया थाना जामो बताया जिसके कब्जे से 7,500/- रुपये बरामद हुए ।पिकअप वाहन की तलाशी से 3 रस्से, 1 टार्च, 1 चाकू, 1 पेंचकश व 1 प्लायर बरामद हुआ पिकअप वाहन के कागजात मांगने पर दिखा न सके तथा जांच से उक्त वाहन में लगी नंबर प्लेट कूटरचित होना पाया गया पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह चारों लोग मिलकर भैंसो व सुनसान जगहों पर लगे सोलर पैनल व अन्य सामान की चोरी करके बेंच देते हैं ।
उन लोगों ने मिलकर करीब 12 दिन पहले ग्राम लोनियन का पुरवा से 1 भैंस व 1 पड़वा चोरी किया था जिसे 60,000/- रुपये में बेच दिया था आज उनसे बरामद रुपये उन्ही रुपयों में से शेष बचे हुये हैं तथा करीब 1 माह पूर्व ग्राम बासूपुर पंचायत भवन से व करीब 3 माह पूर्व ग्राम अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करके बेंच दिये थे जिससे प्राप्त रुपये खर्च हो गये हैं ।
आज भी वह सभी ग्राम रोहसी खुर्द में भैंस चोरी करने के उद्देश्य से जा रहे थे घायल को उपचार हेतु पुलिस बल के साथ अस्पताल भेजा गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गौरीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त अख्तर हुसैन उर्फ राजू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट आदि विभिन्न गंभीर धाराओं में जनपद अमेठी में कुल 16 अभियोग पंजीकृत हैं ।
अभियुक्त तेजबहादुर के विरुद्ध जनपद सुलतानपुर व जनपद अमेठी में गंभीर धाराओं में कुल 6 अभियोग व अभियुक्त मोहम्मद रईश उर्फ बब्लू के विरुद्ध जनपद अमेठी में कुल 2 अभियोग पंजीकृत है ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







