आज की ताजा खबर

अमेठी में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: डीएम संजय चौहान ने दिए दुर्घटनाएं रोकने के निर्देश, एआरएम रोडवेज का एक दिन का वेतन रोका

top-news

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर

अमेठी। अमेठी में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने गौरीगंज और जायस में चयनित टैक्सी स्टैंडों पर आवश्यक सुविधाएं विकसित करने, कमरौली रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा जगदीशपुर और इन्हौना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ 15 दिनों का विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक चालान करने के निर्देश भी दिए।