आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्रावस्ती में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन, जातिसूचक टिप्पणियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
- दैनिक लोक भारती
- 23 Jul, 2026
श्रावस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की जिला इकाई ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित एवं अतिदलित समाज के विरुद्ध कथित जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन जिलाधिकारी को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया गया।
इसमें कहा गया है कि समाज के वंचित वर्गों के सम्मान, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के लिए कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कुछ राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा कथित रूप से जातिसूचक और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश और पीड़ा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ राजनीतिक बयानों में पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित एवं अतिदलित समाज के लोगों के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पार्टी ने ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
सुभासपा ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों एवं कमजोर वर्गों को धमकाने, उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा करने, सोशल मीडिया पर जातिसूचक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने जैसी शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।
ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति की राजनीतिक पहचान या प्रभाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।पार्टी ने प्रशासन से सात प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें जातिसूचक टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर साइबर कानून के तहत कार्रवाई, पीड़ितों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच, कमजोर वर्गों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग शामिल है।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि पूरे प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







