आज की ताजा खबर

कुशीनगर में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

top-news

कुशीनगर में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मूल विद्यालय वापसी, 12 माह मानदेय और सुपर टेट में छूट समेत कई मांगें उठाईं

कुशीनगर | उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को कुशीनगर जिला मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षामित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

शिक्षामित्रों का कहना है कि वे पिछले 26 वर्षों से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। सरकार की ओर से मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों के स्थानांतरण संबंधी शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन लखनऊ और बाराबंकी को छोड़ अधिकांश जिलों में इनका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हुआ है। इसके कारण कई शिक्षामित्रों को प्रतिदिन 80 से 90 किलोमीटर तक की दूरी तय कर विद्यालय जाना पड़ रहा है।


ज्ञापन में संघ ने सरकार के समक्ष छह प्रमुख मांगें रखीं। इनमें टीईटी उत्तीर्ण एवं एनसीटीई मानकों को पूरा करने वाले करीब 70 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट देने, सेवा निवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने और 11 माह के स्थान पर 12 माह का मानदेय दिए जाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा बेसिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली स्पेशल टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल करने, कैशलेस चिकित्सा कार्ड के उपयोग के लिए चिकित्सीय अवकाश की सुविधा देने तथा सेवा के दौरान असमय दिवंगत हुए शिक्षामित्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्रों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान न होने से उनमें असंतोष है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/_0HxGO8QqAU

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *