आज की ताजा खबर

जिले से गुजरे सपा सुप्रीमों का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

top-news

बल्दीराय, सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजमगढ़ से लखनऊ लौटने के दौरान शनिवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इसौली विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी नजर आया।

इसौली विधानसभा से सपा के संभावित दावेदार शकील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अखिलेश यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह जताया। शकील अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।


उन्होंने दावा किया कि इसौली विधानसभा में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमाकांत यादव, राधेश्याम यादव, नगर अध्यक्ष राजू चौधरी, प्रधान राजनारायण यादव, अयोध्या यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *