आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तेज रफ्तार अपाची ने मारी टक्कर, युवक की मौत, तीन गंभीर गोसाईंगंज कस्बे में हुआ हादसा, घायलों की हालत गंभीर
- दैनिक लोक भारती
- 26 Jul, 2026
गोसाईंगंज, सुलतानपुर। गोसाईंगंज कस्बे में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी गांव निवासी रितेश सिंह (24) पुत्र सेवानिवृत्त फौजी हौसिला प्रसाद सिंह अपने 14 वर्षीय भतीजे शौर्य सिंह के साथ बाल कटवाने के लिए गोसाईंगंज कस्बे में आए थे। बताया जाता है कि नाई की दुकान पर बाल कटवाने के बाद रितेश अपनी मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ा कर रहे थे या मोड़ रहे थे।
इसी दौरान बरौसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अपाची मोटरसाइकिल ने लापरवाही से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रितेश सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रितेश के भतीजे शौर्य सिंह (14) के अलावा सचिन (15) और राजू (16) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रितेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना करने वाली अपाची बाइक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







