आज की ताजा खबर

कांवड़ और बारावफात को लेकर प्रशासन अलर्ट पीस कमेटी की बैठक में शांति-सौहार्द का संदेश

top-news

मोतिगरपुर, सुलतानपुर। आगामी कांवड़ यात्रा एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मोतिगरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने की। इस दौरान तहसीलदार मयंक मिश्रा, थाना पुलिस, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।


क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी धार्मिक पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

तहसीलदार मयंक मिश्रा ने कहा कि प्रशासन सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं से बचने और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे की परंपरा रही है और सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाते आए हैं। अधिकारियों ने कहाकि  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान सुल्तान अली, कपिल देव, माता प्रसाद सिंह, शम्भू प्रसाद, विजय प्रकाश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *