आज की ताजा खबर

महराजगंज के गोपाला गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग

top-news

महराजगंज के गोपाला गांव में सड़क पर बहते नाले के पानी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग

जलभराव और कीचड़ से परेशान ग्रामीण बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

महराजगंज | महराजगंज जिले के सिसवा विकास खंड अंतर्गत गोपाला गांव में सड़क पर बह रहे नाले के गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने और कीचड़ जमा रहने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई और आईजीआरएस पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।


ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी 2025 में इसी स्थान पर सड़क पर फैले गंदे पानी और जलभराव के कारण हुए एक सड़क हादसे में सीताराम उर्फ मोछू साहनी की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले के पानी की निकासी और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/NoHE4oBYoAw

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *