आज की ताजा खबर

फूटी पाइप से भरा गांव की गलियों में पानी, आवा गमन ठप

top-news

जमुनहा- श्रावस्ती।जमुनहा विकास खंड के लाल बोझा दरवेश गांव में जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी दौरान मेन पाइप खुदाई करने के दौरान डैमेज हो गई, उसे बिना सही किए पाइप लाइन का कार्य कर रहे संबंधित मौके से फरार हो गए।  जिससे पानी का रिसाव बढ़ता गया और धीरे धीरे गांव की गलियों तक पानी ही पानी हो गया जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

गांव की गलियों में कीचड़ ही कीचड़ नजर आने लगा। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी एक-दूसरे का सहारा लेकर कीचड़ पार करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने जिलाप्रशासन के हस्तक्षेप की मांग किया है। जिससे पेयजल की बर्बादी को रोक जा सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *