आज की ताजा खबर

कानपुर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय योजना बैठक संपन्न, एक करोड़ हितचिंतक बनाने का लक्ष्य

top-news

कानपुर में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय योजना बैठक संपन्न, केंद्रीय प्रस्तावों के अनुरूप तैयार हुई नई कार्ययोजना

21 जिलों के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, एक करोड़ हितचिंतक बनाने और संगठन विस्तार का रखा लक्ष्य

कानपुर | विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कानपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय योजना बैठक 25 और 26 जुलाई को विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय स्तर पर पारित प्रस्तावों को प्रांतीय कार्ययोजना में शामिल करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम में विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


बैठक के उद्घाटन सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रांत मंत्री राजू पोरवाल, सह मंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश भदौरिया तथा मातृशक्ति संयोजिका डॉ. सीमा जादौन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कानपुर प्रांत के सभी 21 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने बताया कि केंद्रीय बैठक में पारित सभी प्रस्तावों को प्रांत की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। बैठक में भारतीय परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा समाज में जनजागरण अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में ओडिशा के कंधमाल में स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या से जुड़े मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी दोहराई गई। इसके अलावा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

विहिप ने श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगठन विस्तार अभियान चलाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान एक करोड़ हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही गौ-आधारित कृषि, गौ संरक्षण और वेद विद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन पर भी जोर दिया गया।

बैठक का समापन सनातन मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *