आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मन की बात से जुड़े कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
- दैनिक लोक भारती
- 26 Jul, 2026
सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण को रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बल्दीराय संवाददाता के अनुसार, बल्दीराय मंडल के इसौली शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 47 पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने कहा कि 'मन की बात' केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला अभियान है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बूथ अध्यक्ष बजरंग कुमार यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक रमाकांत मिश्र, पूरनचंद्र जोशी, घनश्याम मिश्र, रूपेश अग्रहरि, अतुल श्रीवास्तव, रामरूप निषाद, शिवप्रकाश और नमन जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं भदैया संवाददाता के अनुसार, कंधईपुर भाजपा मंडल के तत्वावधान में शम्भूगंज बाजार में 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश और सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष डॉ. राममूर्ति वर्मा, गया प्रसाद, लोकेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







