आज की ताजा खबर

वीर शहीदों को नमन कर गोमती मित्रों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

top-news

सुलतानपुर। मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के संकल्प के साथ गोमती मित्रों का साप्ताहिक श्रमदान रविवार को जारी रहा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित इस श्रमदान में गोमती मित्रों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि 26 जुलाई का दिन देश के इतिहास में शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। हमें अपने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की सेवा केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से भी की जा सकती है। युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि गोमती सेवा भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है। नदी, पर्यावरण और समाज की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पहले गोमती मित्रों ने नियमित अभियान के तहत मुख्य तट, धाम परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया।

श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, राकेश सिंह दद्दू, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी, अजीत शर्मा, अजय वर्मा, आलोक तिवारी, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजेंद्र शर्मा, रामू सोनी, श्याम मौर्य, अरुण अग्रहरि, अभय सोनी सहित अन्य गोमती मित्र मौजूद रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *