आज की ताजा खबर

डिग्री कॉलेज शिक्षकों को मिला कैशलेस चिकित्सा का तोहफा

top-news

डिग्री कॉलेज शिक्षकों को मिला कैशलेस चिकित्सा का तोहफा

कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में 20 शिक्षकों को वितरित हुए कार्ड

सुलतानपुर। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के शुभारंभ का सजीव प्रसारण भी देखा।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गनपत सहाय पीजी कॉलेज और केएनआईपीएसएस के कुल 20 शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। योजना के तहत शिक्षक और उनके परिवार को उपचार के दौरान कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।


मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति प्रकाश ने किया। प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर, प्राचार्य डॉ. अजय सिंह, प्रो. अंग्रेज सिंह राणा, डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. एसपी सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *