आज की ताजा खबर

’राजीव श्रीवास्तव की कार्यकारिणी ने लिया शपथ’

top-news

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन का 42वां शपथग्रहण समारोह  होटल रिवर व्यू में  हुआ। जिसमें समाज सेवा में तत्पर रहने को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव और उनकी कार्यकारणी ने शपथ लिया। मुख्य अतिथि उदय चंदानी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, दीक्षा अधिकारी डा0 क्षितिज शर्मा, जीएटी एरिया लीडर, अधिष्ठापन अधिकारी उमेश चन्द्र कक्कड़ वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।    

साक्षी मिश्रा ने गणेश वंदना किया, अपर्णा श्रीवास्तव ने ध्वज वंदना पढ़ी। अतिथियों का स्वागत राकेश श्रीवास्तव ने किया।  शपथग्रहण अधिकारी उमेश चन्द्र कक्कड़ वाइस डि गवर्नर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, अनिल गुप्ता, योगेश साहू, पी.आर.ओ. इश्तेयाक संजय खान, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुशील अग्रहरी, पैट्रन दिनेश टंडन, प्रशासक  मो मुस्तफा, लियो एडवाइजर अरूण त्रिपाठी, निदेशक शिवानन्द अग्रहरि, आर पी सिंह, नरेश सेठ, परमजीत, रंजीत सिंह, मार्केटिंग चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव, हंगर चेयरमैन राम कुमार, पर्यावरण संरक्षण चेयरपर्सन सोमेश्वर केसरवानी, एम ईसी कमेटी मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया, आदि पदाधिकारियों को उनके दायित्व का लगन एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाया।  मुख्य अतिथि ने कहा कि अपनी सेवा गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध लायन्स क्लब   सेवा कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाता है, इसीलिए ये मंडल का प्रथम माडल क्लब है।  

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने संस्था सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहाँ कि मैं क्लब की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *