आज की ताजा खबर

अफसरों ने दीक्षांत समारोह के सुरक्षा का जायजा लिया

top-news

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय,  में आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल  उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी   समुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक  कुंवर अनुपम सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, सुरक्षा उपकरणों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


तत्पश्चात सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहकर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आमजन को अनावश्यक असुविधा न होने देने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *