आज की ताजा खबर

शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का तोहफा, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू एमएलसी बोले— निश्चिंत शिक्षक ही देंगे राष्ट्र को बेहतर भविष्य 150 से अधिक शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

top-news

 शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का तोहफा, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू एमएलसी बोले— निश्चिंत शिक्षक ही देंगे राष्ट्र को बेहतर भविष्य 150 से अधिक शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ 

बाराबंकी। लोक सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक चिंता से मुक्त कर राष्ट्र निर्माण के उनके दायित्व को और सशक्त बनाएगी।

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को समान रूप से मिलेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी अंगद कुमार सिंह, डीआईओएस अमिता सिंह, परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. सुधा एवं प्राचार्य प्रो. राणा इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।\


डीआईओएस अमिता सिंह ने योजना को शिक्षकों के लिए बड़ी राहत बताया, जबकि प्रो. सुधा और प्रो. राणा इंद्रजीत सिंह ने इसे दूरदर्शी निर्णय बताया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा विजय कुमार वर्मा, सुनीता यादव, अनिल कुमार विश्वकर्मा, हेमंत कुमार सिंह, अनीता सिंह, ऋषिकेश कुमार तिवारी, राहुल यादव, आशुतोष सिंह, रीना सिंह, रचना, अनुराग कृष्ण यादव, अज़ीज़ रज़ा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, भावेन्द्र कुमार गुप्ता, अभिषेक मौर्य, नेहा सिंह, किरण सिंह, अश्वनी कुमार गुप्ता, वीर विक्रम सिंह, हृषिकेश मिश्रा, अमरजीत सिंह, शैलजा दीक्षित, सुनीत कुमार सिंह, विश्वेश कुमार मिश्रा एवं अखिलेश कुमार वर्मा सहित अन्य शिक्षकों तथा शैलेन्द्र कुमार, जमशेद अहमद, रमेश चंद्र ओझा और श्याम नारायण को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। इस अवसर पर सीताराम सिंह, कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र, नंदिता सिंह, अशोक त्रिपाठी, दिनेश चंद्र पाण्डेय, डॉ. रामू मौर्य, विनोद कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. नन्हे सिंह, कमलेश सिंह सहित लगभग 150 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *