आज की ताजा खबर

सपा ने मनाया संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस

top-news

सपा ने मनाया संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान-मानस्तंभ के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत तथा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने भी संविधान, आरक्षण और शिक्षा के अधिकार से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, रतनलाल राव, सरवर अली खां, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *