आज की ताजा खबर

कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध

top-news

कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध

बाराबंकी। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में सतरिख नाका स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से गांधी भवन तक छात्र आंदोलन की सफलता के उपलक्ष्य में विजय मार्च निकाला। पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। मार्च में नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा (फोटोवाला), शिव शंकर शुक्ला, नईम सिद्दीकी, के.सी. श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, अजीत वर्मा, कौशल किशोर वर्मा, अफाक अली, इरफान कुरैशी, रामहरख रावत, सिकंदर अब्बास रिजवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *