आज की ताजा खबर

डीजे संचालक सुरक्षा व ध्वनि मानकों का कड़ाई से पालन करें : एएसपी

top-news

 डीजे संचालक सुरक्षा व ध्वनि मानकों का कड़ाई से पालन करें : एएसपी

बाराबंकी। आगामी श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय सभागार में जनपद के सभी डीजे संचालकों एवं साउंड सर्विस प्रदाताओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में आयोजित बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने सभी डीजे संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

गोष्ठी में स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर केवल भक्ति गीत एवं भजन ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही डीजे वाहनों की निर्धारित ऊंचाई, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनपद के डीजे संचालक मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *