आज की ताजा खबर

खबर का असर: हरकत में आया प्रशासन, लालपुर मार्ग पर शुरू हुआ सुधार कार्य

top-news

खबर का असर: हरकत में आया प्रशासन, लालपुर मार्ग पर शुरू हुआ सुधार कार्य

 जलभराव और कीचड़ की समस्या प्रमुखता से उठाने के बाद सड़क पर डलने लगी ईंट की राविस व खंडे

 ग्रामीणों ने जताया आभार, बोले— जनसमस्या को आवाज मिली तो प्रशासन ने दिखाई तत्परता

सूरतगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र के लालपुर गांव में मुख्य बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह दलदल में बदल जाती थी, जिससे ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और बाजार आने-जाने वाले लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया था। इस जनसमस्या को हिंदी दैनिक लोकभारती ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और सड़क को आवागमन योग्य बनाने के लिए सुधार कार्य शुरू करा दिया।शुक्रवार को संबंधित विभाग की ओर से सड़क पर ईंट की राविस और ईंट के खंडे डलवाने का कार्य शुरू कराया गया। इससे लंबे समय से बदहाल पड़े मार्ग को अस्थायी रूप से सुगम बनाने की पहल की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था।

दोपहिया वाहन अक्सर कीचड़ में फंस जाते थे, जबकि कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके थे। बरसात के दिनों में मुख्य बाजार, विद्यालय और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचना चुनौती बन जाता था। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ, लेकिन समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।सड़क पर सुधार कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

लोगों ने जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए हिंदी दैनिक लोकभारती व उसके स्थानीय संवाददाता सत्यवान पाल का आभार जताते हुए कहा कि समाचार पत्र की पहल से वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *