आज की ताजा खबर

सरयू का जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत

top-news

सरयू का जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत

चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा नदी का स्तर, प्रशासन अलर्ट 

रामनगर (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य बने हुए हैं। शनिवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.95 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से नीचे है।

जलस्तर कम होने के कारण नदी अब अपने जल क्षेत्र में ही प्रवाहित हो रही है और आवागमन पूरी तरह सुचारु बना हुआ है।एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता के निर्देशन तथा तहसीलदार विपुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों की टीमें लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात हैं। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा टीमों के शिविर संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यदि परिस्थितियों में कोई बदलाव होता है तो उससे निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही तैयार हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *