आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षक-शिक्षिकाओं को वितरित किए गए स्वास्थ्य कार्ड
- दैनिक लोक भारती
- 26 Jul, 2026
कुशीनगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को योजना का शुभारंभ सीएम के आगरा में संबोधन व सजीव प्रसारण के साथ हुआ। इस दौरान अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए यह योजना एक प्रभावी सामाजिक सुरक्षा कवच सिद्ध होगी तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी सहज पहुँच सुनिश्चित करेगी।
इसके बाद राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग, हाटा के प्राचार्य एवं योजना के जनपदीय नोडल अधिकारी प्रो डॉ.अभिषेक कुमार मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि यह योजना उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने बताया कि पात्र शिक्षकों को प्रतिवर्ष 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे आर्थिक चिंता के बिना गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सकेंगे। उदित नारायण पी.जी. कॉलेज, पडरौना की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) ममता मणि त्रिपाठी ने योजना को शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ मानसिक संबल भी प्राप्त होगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रो.डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने किया और आचार्य डॉ. दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, प्राचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, रामकोला विनय प्रकाश गौड़, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, पीडी पीयूष सिंह, प्रो. विनोद मोहन मिश्रा, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. अनिल कुमार दीक्षित, डॉ. बिंदेश्वर मिश्र, डॉ. विवेक पांडेय सहित जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







