आज की ताजा खबर

सर्राफा कारोबार में जालसाजी का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

top-news

सर्राफा कारोबार में जालसाजी का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार धोखाधड़ी कर दो माह से अधिक समय से चल रहे थे दोनों फरार ‎आरोपितों से 229.19 ग्राम सोना, 3.904 किलो चांदी व नकदी बरामद

कुशीनगर। सर्राफा कारोबार से जुड़े चर्चित जालसाजी के मामले का खुलासा करते हुए तुर्कपट्टी पुलिस व सर्विलांस टीम ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 229.19 ग्राम सोने के आभूषण, 3.904 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, नेपाली मुद्रा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देवरिया जिले के रामगुलाम टोला निवासी मोहन वर्मा (45) और उसके पुत्र राज वर्मा (19) के रूप में हुई है।

‎पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले सात-आठ वर्षों से नोनियापट्टी तिराहे पर कोमल ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर संचालित कर रहे थे। मोहन वर्मा सर्राफा कारोबारियों से सोने-चांदी का कारोबार करने के साथ स्थानीय लोगों के आभूषण गिरवी भी रखता था। आरोप है कि 11 मई 26 को पिता-पुत्र दुकान बंद कर आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे।


इसके बाद कई व्यापारियों और ग्राहकों ने थाने में शिकायत की। मामले में थाना तुर्कपट्टी में मुकदमा संख्या 112/2026 के तहत धारा 316(2) व 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि बरामद आभूषणों में नथ, अंगूठी, बाली, झुमका, मांगटीका, चेन, कड़ा, बिछिया, पायल, पाजेब और ब्रेसलेट समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।

बरामद आभूषणों की पहचान कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जाएगी। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। ‎गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उ0नि0 देवव्रत यादव, उ0नि0 अंकित सिंह, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 सन्नी दूबे, मुख्य आरक्षी अभिषेक यादव, कंप्यूटर आपरेटर अमित सिंह, आरक्षी आकाश राय, विवेक यादव, सर्वेश कुमार, रितेश यादव, उमाशंकर यादव, रिजर्व आरक्षी सचिन मौर्या, रिजर्व महिला आरक्षी दिव्याशी सिंह और रिजर्व महिला आरक्षी अंजू वर्मा शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *