आज की ताजा खबर

अभा गोंड आदिवासी संघ ने मेडिकल कॉलेज के नवागत प्रधानाचार्य को किया भव्य स्वागत

top-news

अभा गोंड आदिवासी संघ ने मेडिकल कॉलेज के नवागत प्रधानाचार्य को किया भव्य स्वागत 

 अभा गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व रामकोला  विधायक विनय प्रकाश गोंड रहे उपस्थित

 पडरौना कुशीनगर। जनपद के पडरौना ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, जनपद शाखा कुशीनगर के तत्वाधान में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मेडिसिन विभाग के आचार्य व मेडिकल कॉलेज के नवागत प्रधानाचार्य डॉ. केपी गोंड की स्वागत समारोह का आयोजन कर भव्य रूप से स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केपी गोंड और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड एवं  संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया। 

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की जो जिम्मेदारी सौंप गई है वह बहुत ही चुनौती पूर्ण है।लेकिन हम राजा और महाराजाओं का वंशज है। कॉलेज किस संचालन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी हम किसी भी चुनौतियां का सामना करने के लिए तैयार है।


तथा विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि डॉक्टर ईश्वर का रूप माना जाता है यह उपाधि आपको मिला है। हम सामाजिक व जनप्रतिनिधि होने के नाते आपसे अपेक्षा करते हैं कि किसी भी मरीज के दुख दर्द में आप भरपूर सहयोग करेंगे। यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि कुशीनगर में गौड़ समुदाय के किसी व्यक्ति को अभी तक यह उपाधि नहीं मिली थी लेकिन आपको प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने विधानसभा व कुशीनगर के की जनता के तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव बिन्देश्वरी प्रसाद गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतमनाथ गोंड, डॉ.मनोज कुमार गोंड  जिला महासचिव अभा गोंड आदिवासी महासंघ, जनपद -कुशीनगर। लक्ष्मीकांत गोंड, विधिक सलाहकार ब्रजनारायण प्रसाद गोंड, जिला संरक्षक गिरजेश प्रसाद गोंड,अभिमन्यु प्रसाद. एडवांकेट तुलसी प्रसाद गोंड गोंड, रमेश प्रसाद गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, दिग्विजयनाथ गोंड, डा अरविन्द कुमार गौड़, डॉक्टर मारकंडे जायसवाल प्रमोद शाह सभासद, प्रमोद यादव  ब्लॉक अध्यक्ष प्रा0शि0 संघ विशुनपुरा, अजय सिंह, मदन सिंह, संजय गुप्ता जितेंद्र गुप्ता हेमंत सिंह सुनील शुक्ला, नागेंद्र कुमार गोंड, रघुवर गोंड, रामू गोंड, जिला उपाध्यक्ष बिनोद कुमार गोंड, हंसराज गोंड, पंकज कुमार गोंड, दिलीप कुमार गोंड, विजय कुमार गोंड,मार्काण्डेय गोंड, डॉ. गोविन्द गोंड, राकेश कुमार गोंड, सोनू गोंड, मान्धाता गोंड कवि, बृजकिशोर गोंड, बांकेलाल गोंड, सूचित गोंड, आद्या प्रसाद गोंड, भंजन गोंड, गुलाब गोंड, जुगनू गोंड, अमरनाथ गोंड, कृष्ण मुरारी गोंड, श्रीराम प्रसाद गोंड प्रेमचंद गोंड, सूरज गोंड सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/sLW9etzBBhA

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *