आज की ताजा खबर

कृषि मंत्री के आश्वासन के दो महीने बाद भी नहीं खुला सपहा का राजकीय बीज केंद्र, किसान परेशान

top-news

कृषि मंत्री के आश्वासन के दो महीने बाद भी नहीं खुला सपहा का राजकीय बीज केंद्र, किसान परेशान

कुशीनगर I कसया कुशीनगर जनपद के कश्यप ब्लाक अंतर्गत सपहा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आश्वासन के दो महीने बीत जाने के बाद भी कसया तहसील के सपहा स्थित बंद पड़ा राजकीय कृषि बीज वितरण केंद्र दोबारा शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी है और उन्हें निजी दुकानों से महंगे दाम पर बीज खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने 19 अप्रैल 2026 को सपहा और पडरौना ब्लॉक के सखवनिया का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। सपहा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्थानीय किसानों ने लंबे समय से बंद पड़े राजकीय कृषि बीज वितरण केंद्र को पुनः संचालित कराने की मांग रखी थी।


मंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीडीआर (कृषि) और जिला कृषि अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिया था कि केंद्र की शीघ्र मरम्मत कराकर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए और किसानों के लिए बीज केंद्र को दोबारा चालू कराया जाए। हालांकि दो महीने बाद भी केंद्र बंद पड़ा है।

क्षेत्रीय किसान श्रीनिवास सिंह, महेंद्र गुप्त, वीरेंद्र यादव, दरोगा गोंड, संजय यादव, रामाश्रय वर्मा, राजकुमार गुप्ता, कामेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा सुदर्शन वर्मा जयप्रकाश कुशवाहा और रामसेवक यादव ने बताया कि बीज केंद्र बंद होने से उन्हें निजी दुकानों से महंगे दाम पर बीज खरीदना पड़ता है।

साथ ही बीज की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर भी संशय बना रहता है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि बीज केंद्र का भवन जर्जर हो चुका है और परिसर में जलभराव की समस्या है। ऐसे में वहां बीज रखने पर उनके खराब होने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *