आज की ताजा खबर

लक्ष्मीगंज बाजार में कचरे के ढ़ेर के दुर्गंध से राह चलना दुश्वार, संक्रमण फैलने का बना रहता खतरा

top-news

लक्ष्मीगंज बाजार में कचरे के ढ़ेर के दुर्गंध से राह चलना दुश्वार, संक्रमण फैलने का बना रहता खतरा 

रामकोला कुशीनगर। जनपद के रामकोला विकास खंड के लाला छपरा ग्राम सभा के लक्ष्मीगंज बाजार में रोड के सटे कचरे के ढ़ेर के दुर्गंध से राह चलना दुश्वार हो गया है। 

लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन से होकर रेलवे ढ़ाला पार कर रामकोला कप्तानगंज मुख्य मार्ग में जाकर यह रोड मिला हुआ है इतना ही नहीं रामबाग से आने वाला रोड भी इसी रोड में मिला हुआ ह। जिससे इस मार्ग पर स्कूली बच्चों से लेकर आम जनमानस, नेतागण अध्यापक तमाम अधिकारी और कर्मचारियों का प्रतिदिन आवागमन होता है।

यह रोड बाजार के बाहर से होने कारण ज्यादा लोग इस रोड से आते जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों का भी यही रोड सुविधाजनक है लक्ष्मीगंज बाजार का काफी कचरा यहीं फेंका जाता है कूड़े और कचरे का अंबार लगा हुआ है यहां तक की कुछ कचरा रोड पर भी पड़ा हुआ है इस बरसात के मौसम में इतनी दुर्गंध आती है कि राह चलना मुश्किल और दुश्वार हो गया है संक्रमण का खतरा काफी हद तक बढ़ गया है किसी भी जनप्रतिनिधि बीडीसी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख या विधायक की इस पर नजर नहीं है ।सफाई कर्मी का तो अता पता नहीं रहता है।


रोड से सटे रेलवे की जमीन होने के नाते सभी लोग कचरा को यहीं पर लाकर फेंकते हैं जिससे कचरा ज्यादा हो जाता है कचरे को देखते ही अपना हाथ मुंह पर लोग लगा लेते हैं इतनी दुर्गंध आती है। लक्ष्मीगंज बाजार के भी लोग काफी अच्छे हैं जो सारा कचरा रेलवे के जमीन में रोड के किनारे फेंकते हैं जबकि सरकार की तरफ से डस्टबिन भी लगाया गया था लेकिन डस्टबिन का कोई अता पता नहीं।

अगर किसी भी महिला पुरुष छात्राओं में कचरे को वजह से संक्रमण फैल तो इसकी सारी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की होगी और सफाई कर्मी की होगी इसलिए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि कचरा फेंकने का सही जगह और सही व्यवस्था करायें कि संक्रमण का खतरा टल जाए और आम जनमानस तमाम बीमारियों के चपेट में ना आए अगर कचरे का कोई समाधान नहीं हुआ तो आम जनमानस संक्रमण के खतरे और बीमारियों के चपेट में आ जाएंगे जिसे आम जनमानस को बीमारियों का  सामना करना पड़ सकता है इसलिए जल्द से जल्द कचरा साफ करने और सही जगह फेंकने तथा डस्टबिन की व्यवस्था हो यह जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *