आज की ताजा खबर

बंजर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, गौशाला निर्माण का रास्ता साफ

top-news

बंजर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, गौशाला निर्माण का रास्ता साफ

 कब्जामुक्त 48 डिस्मिल भूमि अब गौशाला के निर्माण हेतु कराई जाएगी उपलब्ध

 खड्डा कुशीनगर। जनपद के थाना हनुमानगंज क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छितौनी में राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 12 कट्ठा भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। यह भूमि अब गौशाला के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत छितौनी निवासी द्वारा सरकारी बंजर भूमि पर धान की फसल बोकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत के बाद राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और भूमि को खाली कराकर सरकारी कब्जे में ले लिया।


कार्रवाई के दौरान भूमि पर बनी झोपड़ी को भी हटाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने झोपड़ी खाली करने के लिए संबंधित व्यक्ति को एक दिन का समय दिया है। निर्धारित समय के बाद झोपड़ी नहीं हटाए जाने पर प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, लेखपाल धर्मेंद्र, एएसआई सुरेश सिंह, थाना हनुमानगंज पुलिस टीम, सभासद रमेश निषाद, पार्थेश्वर तथा नगर पंचायत छितौनी के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *