आज की ताजा खबर

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

top-news

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर,

मोतीचक कुशीनगर। जनपद के हाटा तहसील क्षेत्र के  भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज हाल में सैथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का  शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कहा कि हमारा समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देना है। हमारा समाज तभी विकास की ओर अग्रसर होगा जब हम सब एक जुट रहेंगे।


 उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि "सैंथवार समाज संगठित हो, शिक्षित हो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करे। शिक्षा ही समाज की उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम है और संगठन की शक्ति से समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। सैथवार मल्ल समाज को कंधे से कन्धा मिलाकर चलने की अपील की। सैथवार मल्ल समाज की एकजुटता को लेकर ऐसे कार्यक्रम चलते रहेंगे। 

कार्यक्रम के संयोजक राम सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आवाज दो हम एक हैं। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर संगीता सिंह, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, अजय कुमार मल्ल, लक्ष्मी सिंह, सुभाष सिंह, राम अशीष राय, राम परसन सिंह,  सत्यपाल सिंह, राजेश्वर सिंह, अमित सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप सिंह (पिंटू), अनिरुद्ध सिंह बड़े, राम प्रताप सिंह,व्यास सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महोत्सव में आये क्षेत्र के लोगों ने समाज की एकता, विकास और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *