आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं मे बढ़ रहा स्ट्रोक जीएसवीएम पीजीआई में विशेष़एज्ञों ने दिखाई इंडोवैस्कुलर तकनीक
- दैनिक लोक भारती
- 26 Jul, 2026
बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं मे बढ़ रहा स्ट्रोक जीएसवीएम पीजीआई में विशेष़एज्ञों ने दिखाई इंडोवैस्कुलर तकनीक
बीना चीर फाड़ पतले तार से होगी ब्रन सर्जरी
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में ब्रेन सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर मंथन हुआ। कार्यशाला में आए विशेषज्ञों ने बताया कि जिस तरह दिल (हार्ट) का इलाज होता है, उसी तर्ज पर अब दिमाग की सर्जरी भी महज एक पतले तार और क्वाइल की मदद से बिना किसी बड़े चीर-फाड़ के की जा सकती है।कार्यशाला के दौरान कंप्यूटर बेस्ड सिमुलेशन के जरिए मानव शरीर पर इंडोवैस्कुलर तकनीक से ब्रेन सर्जरी का लाइव प्रदर्शन किया गया।
जीएसवीएम के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप जायसवाल ने बताया कि सालों पहले ब्रेन सर्जरी में काफी जोखिम (रिस्क फैक्टर) रहता था। हालांकि, अब इंडोवैस्कुलर तकनीक की मदद से एक बेहद पतले तार के जरिए सीधे दिमाग तक पहुंचा जाता है।
इस तार की मदद से वहां जमे खून के थक्के (ब्लड क्लॉट) को बहुत आसानी से और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया जाता है। डॉक्टरों ने अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए विशेषज्ञों से सीधे सवाल-जवाब भी किये। भीसुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रभारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि इस अत्याधुनिक इंडोवैस्कुलर तकनीक से बहुत जल्द अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इससे कानपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल से आईं डॉ. श्रुति ने बातचीत में युवाओं की सेहत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी में स्मोकिंग (धूम्रपान) का चलन काफी बढ़ गया है, साथ ही उनकी दिनचर्या और लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव आया है।
इसी वजह से युवा कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि युवाओं में स्ट्रोक (मस्तिष्क का दौरा) होने के पीछे स्मोकिंग और खराब जीवनशैली एक बहुत बड़ा कारण बन रही है, जिस पर युवाओं को समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।
डॉक्टरों ने अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए विशेषज्ञों से सीधे सवाल-जवाब भी किए।सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रभारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि इस अत्याधुनिक इंडोवैस्कुलर तकनीक से बहुत जल्द अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इससे कानपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







