आज की ताजा खबर

छात्रो पर बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियो ने निकाला कैण्डिल मार्च

top-news

उन्नाव। शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक आवाज़ उठा रहे मासूम छात्रों पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज के विरोध और देश के युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगने के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से हरदोई पुल स्थित शास्त्री प्रतिमा से पन्नालाल पार्क गांधी जी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च से पूर्व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष फैज फारूकी ने कहा कि जिस प्रकार देश के युवाओं ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया ठीक उसी तरह 2027 में  यही युवा इनको उत्तर प्रदेश की सरकार से बाहर फेंकने का काम करेगा। कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रवत्ता तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तो ये झांकी है मोदी शाह का इस्तीफा बाकी है देश के युवाओं को जिस बर्बरतापूर्वक मारा गया उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया वो बहुत ही निंदनीय और शर्मशार है। सरकार द्वारा जो इस्तीफा लिया गया है वो सिर्फ देश का ध्यान भटकने के लिए है पर हर हाल में कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों के साथ जो शिक्षा के सिस्टम को बदलना चाहते हैं क्योंकि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने कहा था शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा। उन्होंने कहा ‘हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते’ कहने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भ्रम युवाओं की ताकत ने चकनाचूर कर दिया है। जब युवा जागता है तो अहंकारी सरकारों भ्रष्ट अधिकारियों का सिंहासन डोल जाता है। आज के प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह, सुभाष सिंह, जावेद कमाल, अमरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष त्रिपाठी, ओम कांत पांडे, सुरेन्द्र कुमार रावत, नसीम खान, अशोक अवस्थी, संजीव श्रीवास्तव, पुत्तीलाल वर्मा, इम्तियाज अहमद, सुनील सिंह, सलमान शाहिद, सुरेश श्रीवास्तव, आदित्य लोधी, मोनू तिवारी, विनय तिवारी, शाहब खान, सैफ खान, सुरेश पाल, शाश्वत बाजपेई आदि लोग सम्मिलित हुए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *