आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 25 शिक्षकों को मिले कार्ड

top-news

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।इसका जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले के 43 महाविद्यालयों में कार्यरत करीब 1,500 शिक्षकों और उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार करा सकेंगे।कार्यक्रम में एस.एस. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बी.के. मौर्य, जनपदीय नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मोहसिन खान, संजय मौर्य, दीपक कुमार दीक्षित, जिला समन्वयक राजन प्रजापति सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु अजनवी ने किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *