आज की ताजा खबर

रानी लक्ष्मीबाई मार्ग उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

top-news

लखनऊ । राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल की इकाई रानी लक्ष्मीबाई मार्ग उद्योग व्यापार मंडल (सम्बद्ध लखनऊ व्यापार मंडल) के तत्वावधान में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष सोनू घई, महामंत्री जीत सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, सर्वेश शर्मा, रशीद अहमद, एम.के. अग्रवाल, बीनू गुप्ता एवं संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष मो. शरीफ इब्राहिम, अंकित, मदन कुमार, जुबेर अंसारी तथा रजा ईमाम/वीरेन्द्र कुमार, मंत्री जगदीश कुमार, गोदी गुप्ता एवं सुनील कुमार शर्मा तथा विधि सलाहकार श्याम सुन्दर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन को मजबूत करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि आनंद द्विवेदी ने कहा कि व्यापारियों का संगठित रहना समय की आवश्यकता है। एक मजबूत व्यापार मंडल ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन एवं प्रशासन के समक्ष रखकर उनका समाधान करा सकता है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और व्यापारियों के सहयोग एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर राजाजीपुरम परिक्षेत्र के वरिष्ठ महामंत्री सुशील तिवारी सहित सोनू पंडित, विशाल कोहली, अनूप द्विवेदी, दीपक सहगल, जसवीर सिंह, लल्लन यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, निर्देश यादव, दीपू यादव, सचिन रस्तोगी, सौरभ शर्मा, गुलशन सचदेवा सुधांशु श्रीवास्तव एवं राजकुमार बत्रा उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *