आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नीति फॉर स्टेट योजना: गोमती सभागार में अधिकारियों को मिला नीति तारा डिवाइस का प्रशिक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jul, 2026
पीलीभीत। विकास भवन स्थित गोमती सभागार में सोमवार को 'नीति फॉर स्टेट' कार्यक्रम के तहत नीति तारा डिवाइस के सफल संचालन और कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया।
भारत सरकार की 'विकसित भारत' की परिकल्पना को धरातल पर उतारने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व गति लाने के उद्देश्य से जिले तथा आकांक्षी विकास खंड पूरनपुर के लिए बहुउद्देशीय नीति तारा डिवाइस उपलब्ध कराई गई है।
एक ही पोर्टल पर मिलेगा सभी योजनाओं का डेटा
कार्यशाला के दौरान नीति आयोग से आए प्रशिक्षकों ने अधिकारियों को डिवाइस के संचालन और तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस आधुनिक डिवाइस की मदद से आकांक्षी विकास खंड पूरनपुर एवं जिले के विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों के डेटा का रियल टाइम एनालिसिस और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे कार्य एक ही स्थान से किए जा सकेंगे। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न पोर्टलों पर उपलब्ध डेटा का विश्लेषण और अवलोकन भी इसी एकल पोर्टल पर संभव होगा।
प्रमुख अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यशाला का कुशल संचालन अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार सागर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भुवन चंद्र पंत, बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, उपायुक्त मनरेगा हेमंत यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. के.सी. त्यागी, पीडी डीआरडीए पवन सिंह, सीएम फेलो श्रीमती कीर्ति दीक्षित सहित विभिन्न विकास खंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







