आज की ताजा खबर

उन्नाव के बंथर में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, विधायक पंकज गुप्ता ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश

top-news

उन्नाव में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, विधायक पंकज गुप्ता ने किया उद्घाटन

लेदर और जरी-जरदोसी प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार, आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

उन्नाव | उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत एचएलएफपीपीटी कंपनी द्वारा कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित बंथर के स्वस्तिक इंटरनेशनल कैंपस में नए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी और स्वस्तिक इंटरनेशनल के डायरेक्टर्स ने अतिथियों का स्वागत किया।


क्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बिना हुनर के व्यक्ति की पहचान अधूरी रहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद विधायक पंकज गुप्ता ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विकास दीक्षित, विनीत प्रजापति, अरुणा यादव, नरेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रशिक्षण केंद्र के संचालन से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *