आज की ताजा खबर

सोनौली बॉर्डर पर ट्रक रोकने की कोशिश नाकाम, पुलिस की तत्परता से सामान्य रहा भारत-नेपाल व्यापार

top-news

सोनौली सीमा पर ट्रक रोकने की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से सामान्य रहा भारत-नेपाल व्यापार

भारतीय कस्टम एजेंटों के विरोध के बावजूद नहीं रुका आवागमन, पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा

महराजगंज | महराजगंज जनपद के सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार को नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों को रोकने की कोशिश पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते विफल हो गई। नेपाल भन्सार एजेंट संघ के एक फैसले के विरोध में कुछ भारतीय कस्टम एजेंटों ने ट्रकों का आवागमन बाधित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से सीमा पर व्यापार और यातायात सामान्य बना रहा।


सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी भी वाहन को रोकने या सड़क पर जाम लगाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट गए, जिसके चलते नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर व्यापार और आवागमन किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, आंदोलन को अपेक्षित समर्थन भी नहीं मिला, जिससे प्रदर्शन प्रभावी नहीं हो सका।

फिलहाल सोनौली सीमा पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/opVGKYCgmoA

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *