आज की ताजा खबर

श्रावस्ती की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक, राहगीर और वाहन चालक परेशान

top-news

श्रावस्ती। जनपद की सड़कों पर छुट्टा घूम रहे गोवंश और अन्य पशु अब आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुख्य मार्गों पर दिन-रात पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई स्थानों पर सड़क के बीचोंबीच बैठे पशुओं के कारण यातायात प्रभावित होता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक जोखिम उठाना पड़ता है। कई बार अचानक सामने पशु आ जाने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब कम रोशनी के कारण सड़क पर बैठे पशु दिखाई नहीं देते।


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से छुट्टा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के प्रयास किए जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद वही पशु फिर सड़कों पर नजर आने लगते हैं। बाजार, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पशुओं के झुंड के कारण अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है सड़को पर टहल रहे आवारा पशु दे रहे दुर्घटना के दावत।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा पशुओं के स्थायी प्रबंधन के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सके 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *