आज की ताजा खबर

डीएम ने नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति कि बैठक

top-news

अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय NCORD (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) समिति की बैठक किया गया।

मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार की उपस्थिति रही।बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई,तस्करों के विरुद्ध कठोर अभियान, अवैध मादक पदार्थों के परिवहन व तस्करी पर सतत निगरानी तथा अधिकतम बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


साथ ही नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली, विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रमों, नशा मुक्ति अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति हेतु प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने  के निर्देश दिए। बैठक में अवैध गांजा बिक्री पर निगरानी तथा एनडीपीएस मामलों में संपत्ति जब्ती की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र यादव, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, जेल अधीक्षक जिला कारागार सहित शिक्षा, चिकित्सा, वन, कृषि, रोडवेज, यातायात आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *