आज की ताजा खबर

एसपी राहुल भाटी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

top-news

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजितजनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।


जनता दर्शन में जमीनी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी मामलों, रुपये के लेन-देन तथा अन्य विभिन्न प्रकरणों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी राहुल भाटी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *