आज की ताजा खबर

12 मीटर की सड़क सिमटकर रह गई 6 मीटर दबंगों ने सड़क की पटरी पर बना लिए मकान, पैमाइश के बाद भी नहीं हटा कब्जा ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

top-news

जमुनहा-श्रावस्ती। विकासखंड जमुनहा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर से पटना बीरगंज राजमार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो गया है।

सड़क की पटरी पर दबंगों द्वारा मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क की चौड़ाई लगभग 12 मीटर है, लेकिन अतिक्रमण के कारण अब इस पर 6 मीटर में भी वाहन चलना मुश्किल हो गया है। बड़े और छोटे वाहन चालकों को रोजाना जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई और सड़क की पैमाइश भी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सरकार द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारी केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।

ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी जमुनहा व जिलाधिकारी श्रावस्ती से मांग की है कि सड़क की पुनः पैमाइश कराकर सड़क पर बने अवैध मकानों और अन्य अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *