आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डायट श्रावस्ती में पाँच दिवसीय संदर्भदाता प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न
- दैनिक लोक भारती
- 28 Jul, 2026
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), श्रावस्ती के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित पाँच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के इस महत्वपूर्ण दिवस का मुख्य केंद्र बिंदु 'भाषा शिक्षण' रहा।
द्वितीय दिवस के सत्रों में संदर्भदाता के रूप में डायट प्रवक्ता गिरीश मिश्रा, ओपी. यादव एसआरजी संत कुमार नन्द कुमार पाठक तथा 'लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन' (LLF) की टीम ने सह-संदर्भदाता के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।सत्र का शुभारंभ विभिन्न आकलन एवं सर्वेक्षणों पर विस्तृत परिचर्चा के साथ हुआ।
इसके उपरांत भाषा शिक्षण के विविध आयामों से प्रतिभागियों को परिचित कराया गया तथा अद्यतन शिक्षक संदर्शिका ( शिक्षक संदर्शिका में हुए प्रमुख बदलावों) पर सभी प्रतिभागियों को चिंतन-मनन और अपने अनुभव साझा करने का विशेष अवसर दिया गया, जिसके पश्चात सत्र का समेकन (समीक्षा) किया गया।प्रशिक्षण के दौरान भाषा शिक्षण में खुले छोर वाले प्रश्नों के महत्व को रेखांकित करते हुए पठन कौशल विकसित करने की व्यावहारिक रणनीतियों पर अभ्यास कराया गया।
साथ ही बच्चों में अभिव्यक्ति के विविध माध्यमों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।दिन के अंतिम चरण में साप्ताहिक आकलन तथा रेमेडियल (कैच अप) शिक्षण की प्रक्रिया को विस्तार से स्पष्ट किया गया।
संदर्भदाताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संदर्शिका के बदलावों की समझ और प्रशिक्षण में प्राप्त व्यावहारिक अनुभव आगामी दिनों में परिषदीय विद्यालयों में भाषा शिक्षण के स्तर को और अधिक समृद्ध व प्रभावी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







