आज की ताजा खबर

कुशीनगर: विधायक पी.एन. पाठक ने सड़क हादसे में घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, दिखाई संवेदनशीलता

top-news

फाजिलनगर में विधायक पी.एन. पाठक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को खुद पहुंचाया अस्पताल

नेशनल हाईवे-28 पर हादसा देख रुका काफिला, विधायक ने अपनी गाड़ी से घायल को भिजवाया इलाज के लिए

कुशीनगर | कुशीनगर के फाजिलनगर में जनसेवा और मानवता की मिसाल देखने को मिली। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पी.एन. पाठक ने नेशनल हाईवे-28 पर सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद करते हुए उसे तत्काल अस्पताल भिजवाकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।


जानकारी के अनुसार विधायक पी.एन. पाठक मंगलवार को अपने काफिले के साथ नेशनल हाईवे-28 से गुजर रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। घटना देखते ही विधायक ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल की स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद विधायक ने बिना किसी देरी के घायल व्यक्ति को उठाकर अपनी सरकारी गाड़ी में बैठवाया और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई। समय पर मिली सहायता से घायल को शीघ्र उपचार मिल सका।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने विधायक के इस मानवीय व्यवहार की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना था कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि का इस तरह आगे बढ़कर मदद करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *