आज की ताजा खबर

नंद बाबा दुग्ध मिशन: ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन एडीएम राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रक्रिया पूरी,

top-news

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना 2026-27 के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कार्यकारी समिति की मौजूदगी में 304 पात्र आवेदकों में से 14 महिला और 14 पुरुष, कुल 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।

बैठक में 73 आवेदक उपस्थित रहे।बैठक में नोडल अधिकारी पी.के. वर्मा ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को दो माह के भीतर प्रदेश के बाहर से गिर, साहीवाल, हरियाणा अथवा थारपारकर नस्ल की दो गाय खरीदकर लानी होंगी तथा उनका बीमा और ईयर टैगिंग करानी होगी।

सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर सरकार प्रत्येक गाय पर ₹40,000, यानी दो गायों की इकाई पर अधिकतम ₹80,000 का अनुदान देगी। समयसीमा में इकाई स्थापित न करने पर चयन निरस्त कर प्रतीक्षा सूची के पात्रों को अवसर दिया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *