आज की ताजा खबर

कांवड़ यात्रा को लेकर एएसपी ने दिए जरूरी निर्देश

top-news

बाराबंकी। आगामी श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबा एवं अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में हुई।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रतिष्ठान संचालकों को अपनी सही पहचान प्रदर्शित करने, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के आपसी सहयोग से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात शक्ति सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *