आज की ताजा खबर

सामाजिक सरोकार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की गतिविधियां तेज श्रावण में मांस बिक्री पर रोक की मांग

top-news

सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र में मंगलवार को सामाजिक, शैक्षिक और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित हुए। हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट के जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं और नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्रावण मास में सड़क किनारे खुलेआम मांस व मांसाहार की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

इस दौरान धनलाल रावत, अरविंद तिवारी, उत्कृष्ट तिवारी, प्रकाश, रोहित धीमान, दीपक मिश्रा और संदीप मौर्य सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।वहीं वात्सल्य संस्था की सक्षम परियोजना के तहत ग्राम पंचायत औरेला में 37 किशोरी लीडर्स का दो दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, लैंगिक समानता, बाल विवाह रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता और शिक्षा के महत्व जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का संचालन नीलू और नीलिमा ने किया। कार्यक्रम में प्रेम शंकर, सुभाषिनी, सुलोचना, सुलेखा और रश्मि सहित परियोजना टीम मौजूद रही।

इधर, समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरौलीगौसपुर की ओर से सुंदरलाल इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय एफएलएन सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।

28 जुलाई से 1 अगस्त तक चलने वाले प्रशिक्षण के प्रथम बैच में 100 शिक्षकों ने भाग लिया। रश्मि शुक्ला, श्याम जी, पुष्पेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश और प्रदीप कुमार ने नई शिक्षा नीति, एफएलएन और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों पर प्रशिक्षण दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *